Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

आईपीएल फैन पार्कों में जुट रहे हजारों प्रशंसक, जियो सिनेमा कर रहा है डिजिटल स्ट्रीमिंग

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लाइव मैच देखने के लिए फैन पार्क में हजारों के भीड़ जुट रही है। बीते शनिवार और रविवार को वडोदरा, कुरनूल, बर्धमान, जलगाँव, वाराणसी, करनाल और थूथुकुडी में फैन पार्क बनाए गए। इनमें हजारों की तादाद में दर्शकों ने अपनी पसंदीदा टीम के मैच लाइव देखे। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-सिनेमा कर रहा है। बताते चलें कि जियो सिनेमा के पास आईपीएल प्रसारण के डिजिटल राइट्स हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
फैन पार्क में आईपीएल के 1000वें मैच का जुनून सिर चढ़ कर बोला। एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया। दिलचस्प है कि टाटा आईपीएल के फैन पार्क में प्रवेश नि:शुल्क है। फैन पार्कों में फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड एंड बेवरेजेज और जियोसिनेमा एक्सपीरियंस जोन बनाए गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रविवार और शनिवार को हुए अन्य मैचों में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को नौ रनों से मात दी। पंजाब किंग्स ने चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी बॉल पर हरा दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रत्येक इंटरनेट उपयोगकर्ता तक क्रिकेट की दीवानगी पहुंचे इसके लिए सीजन में कुल 35 से अधिक शहरों और कस्बों में टाटा आईपीएल फैन पार्क बनाए जाएंगे। इन फैन पार्कों में क्रिकेट प्रशंसकों को आमंत्रित किया जा रहा है। जियो-सिनेमा अपने शानदार डिजिटल स्ट्रीमिंग की वजह से दर्शकों के बीच वाहवाही बटोर रहा है। जियो-सिनेमा पर दर्शक 4k में भी मैच देख सकते हैं।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *