Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

अबकी बार सटीक बैठा पूर्वानुमान, बीस मिनट की हुई बारिश, आज भी देहरादून सहित इन जिलों में बारिश की उम्मीद

उत्तराखंड में काफी समय से मौसम विभाग की ओर से बारिश का पूर्वानुमान सही साबित नहीं हो रहा था, लेकिन कल 19 अप्रैल को सही साबित हो गया। शाम करीब छह बजे से राजधानी देहरादून के कई इलाकों में करीब बीस मिनट की बारिश हुई। वहीं, राज्य के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश की सूचना मिली। हालांकि, बारिश से तापमान में ज्यादा राहत नहीं मिली, लेकिन फौरी तौर पर उस दौरान गर्मी से कुछ राहत मिली। आज शनिवार 20 अप्रैल को राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकल गई थी। हालांकि, आसमान में हल्के फुल्के बादल दोपहर करीब 12 बजे नजर आ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों में बारिश का अनुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। कल 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का अनुमान है। 22 और 23 अप्रैल को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन दिनों येलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का 20, 22 और 23 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। ये अलर्ट बारिश प्रभावित जिलों के लिए है। इन दो दिन राज्य के बारिश से प्रभावित पर्वतीय जिलों में चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
गर्मी बढ़ने लगी है। देहरादून में आज 20 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 21 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक देहरादून का तापमान क्रमशः 33, 32, 32, 33, 35, 36, 35 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः 21, 19, 18, 19, 21, 21, 20 डिग्री रह सकता है। 21 अप्रैल को छोड़कर आज से 27 अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।