बाइक से यूरोप टूर का आनंद उठा रहा है साउथ का ये सुपरस्टार, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर
अपनी सादगी से फैंस को आकर्षित करने वाले साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार बाइक्स का भी शौक रखते हैं। इसी शौक के चलते वह बाइक लेकर यूरोप के टूर पर निकले हुए हैं। उनकी यूरोप में बाइक चलाते हुए वीडियो और फोटो खूब देखे जा रहे हैं। हाल ही में अजीत कुमार की फिल्म वलिमै बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा चुकी है।अजित कुमार इससे पहले भारत में भी बाइक के साथ कई टूर कर चुके हैं। उन्हें बाइक का काफी शौक रहा है। अजित कुमार की आखिरी रिलीज फिल्म वलिमै थी। इसमें हुमा कुरैशी और कार्तिकेय नजर आए थे। फिल्म को फैन्स का जबरदस्त प्यार मिला था।
View this post on Instagram
51 वर्षीय अजित कुमार की आने वाली फिल्म एके61 है। इसे एच विनोद डायरेक्ट कर रहे हैं। बोनी कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजित के साथ लीड रोल में मंजू वारियर नजर आएंगी। वैसे भी अजित कुमार को उनकी एक्शन फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। उनकी हिंदी डब फिल्मों की भी जबरदस्त डिमांड है। अब फैन्स को उनकी अगली फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






