Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

ये तो हद हो गई, उत्तराखंड में फिर मिले कोरोना से पुरानी मौत के आंकड़े, वो भी तीन माह पुराने, नए 32 संक्रमित मिले

क्या कहा जाए। लापरवाही या फिर हद को पार करना। शासन प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद दो से तीन माह पुरानी कोरोना से हुई मौत के आंकड़े अभी भी निकलकर सामने आ रहे हैं।

इसे क्या कहा जाए। लापरवाही या फिर हद को पार करना। शासन प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद दो से तीन माह पुरानी कोरोना से हुई मौत के आंकड़े अभी भी निकलकर सामने आ रहे हैं। मौत की सूचना भी हर दिन देनी होती है। इसके बावजूद तीन माह पुरानी मौत की सूचनाएं आ रही हैं। वो भी हरिद्वार जिले के। यहां कुंभ के दौरान सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब तो ये शक होने लगा है कि कोरोना की दूसरी लहर की पीक में मौत के आंकड़े छिपाए गए। इन्हें धीरे धीरे आंकड़ों में अर्जेस्ट किया जा रहा है। हरिद्वार जिले की तीन मौतों को कोरोना से हुई कुल मौत के आंकड़ों में आज शुक्रवार 27 अगस्त को जोड़ा गया है। ये मौत 11 मई, 15 मई और चार जून की हैं।
आज नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। साथ ही नए संक्रमितों की संख्या में भी उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार 27 अगस्त की की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले गुरुवार 26 अगस्त को कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1046 केंद्रों में 107527 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7380 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342875 हो गई है। इनमें से 329122 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 321 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7380 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.99 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। शुक्रवार 27 अगस्त को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 574 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 342 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।