Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षान्त समारोह 6 जुलाई को, 41423 विद्यार्थियों को प्रदान की जायेगी उपाधि

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल का तृतीय दीक्षान्त समारोह 2022 पीस्टल वीड इन्स्ट्यूट आफ इन्फोरमेशन टैक्नोलॉजी, मंसूरी डायवर्जन रोड देहरादून में दिनांक 06 जुलाई को पूर्वाह्न 10.30 बजे से आयोजित होगा।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल का तृतीय दीक्षान्त समारोह 2022 पीस्टल वीड इन्स्ट्यूट आफ इन्फोरमेशन टैक्नोलॉजी, मंसूरी डायवर्जन रोड देहरादून में दिनांक 06 जुलाई को पूर्वाह्न 10.30 बजे से आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि राज्यपाल की ओर से इस कार्यक्रम की अनुमति विश्वविद्यालय को दे दी गयी है। तिथि निर्धारण के उपरान्त विश्वविद्यालय द्वारा वृहद स्तर पर दीक्षान्त समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी हैं। दीक्षान्त समारोह को भव्य एवं उदारहणीय बनाने के लिए विश्वविद्यालय एवं अशासकीय/निजी व स्ववित्त पोषित/राजकीय संस्थान एवं महाविद्यालयों ने मिलकर रोड मैप बनाने की कार्यवाही भी आरम्भ कर दी है। सभी संस्थान इसमें बढ-चढकर हिस्से लेते हुए कार्य कर रहे हैं। वह खुद भी स्वयं प्रतिदिन दीक्षान्त समारोह के कार्यकलापों की समीक्षा कर रहे हैं।
कुलपति डॉ. ध्यानी द्वारा बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2018-2019, 2019-20 एवं 2020-21 में उत्तीर्ण हुए 41,423 विद्यार्थियों को उपाधि (डिग्री) से अंलकृत किये जाने, इन 03 सत्रों 181 टापर्स को गोल्ड मेडल दिये जाने, इन सत्रों में स्नातक स्तर में (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 03 विद्यार्थियों को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल से सम्मानित किये जाने का निर्णय विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की आहूत बैठक में लिया गया है। अब इन छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति/राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा डिग्री एवं गोल्ड मेडलों से अंलकृत किया जायेगा। साथ-साथ, सत्र 2020-21 के स्नातकोत्तर स्तर (इतिहास, मानव विज्ञान व चित्रकला विषय में) पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 03 विद्यार्थियों को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार गोल्ड मेडल से भी दीक्षान्त समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
दीक्षान्त समारोह में डिग्री व गोल्ड मेडलों से विद्यार्थियों को अंलकृत किये जाने के बाद 71 विद्यार्थियों (2020-21 के 65 टापर्स विद्यार्थी, वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के स्नातक स्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 03 छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल और वर्ष 2020-21 के इतिहास, मानव विज्ञान एव चित्रकला विषय में स्नातकोत्तर स्तर में सर्वोच्च प्राप्त करने वाले 03 विद्यार्थियों को कैप्टेन शूरवीर सिंह पंवार गोल्ड मेडल) को दीक्षान्त समारोह के सुअवसर पर मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल महोदय द्वारा स्वयं गोल्ड मेडल प्रदान किये जायेंगे।
दीक्षान्त समारोह की समाप्ति के उपरान्त अपराह्न 2.30 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें उत्तराखण्ड की गढ़वाली एवं कुमायूं की संस्कृति, कला एवं विधाओं को कार्यक्रम में प्रतिश्ठित कलाकारों, रंगकर्मियों एवं संगीतकारों द्वारा समावेशित कर प्रस्तुत किया जायेगा।
विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह को भव्य एवं उदाहरणीय बनाने के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक प्रो. एमएसएम रावत, कुलसचिव खेमराज भट्ट और प्रशासन प्रभारी सुनील नौटियाल ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलपति डॉ. ध्यानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय और सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालय/संस्थानों के सहयोग से भव्य, गौरवशाली और उदाहरणीय होगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।