Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

गुजरात में दो दिन में कांग्रेस को तीसरा झटका, कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा नहीं घट रहा है। दो दिन के भीतर पार्टी को तीसरा झटका लगा है। झालोड़ के कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इससे पहले कांग्रेस विधायक मोहन सिंह राठवा और भगवान बराड़ पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की कल देर रात तक चली बैठक में करीब सौ नामों को मंजूरी दी गई है। पहले दौर की सभी 89 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। जल्द ही बीजेपी की गुजरात की पहली सूची आएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कटारा ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कटारा बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिन में गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट से 2017 में जीत दर्ज करने वाले बराड़ (63) ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा पत्र भेजा तथा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को भी इस्तीफा सौंपा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे एक दिन पहले कांग्रेस के 10 बार के विधायक तथा आदिवासी नेता मोहनसिंह राठवा ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था तथा भाजपा में शामिल हो गए थे। भगा बराड़ के नाम से पहचाने जाने वाले बराड़ का अहमदाबाद में भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

182 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत एक दिसंबर और दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, नतीजों का ऐलान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ आठ दिसंबर को किया जाएगा। पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी।