Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बेटी की शादी के लिए रखी नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर गए चोर

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में खेड़ा क्षेत्र में एक घर में सेंध मारकर चोर नगदी और जेवर ले उड़े। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए नगदी रखी थी। साथ ही जेवर भी लिए थे।

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में खेड़ा क्षेत्र में एक घर में सेंध मारकर चोर नगदी और जेवर ले उड़े। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए नगदी रखी थी। साथ ही जेवर भी लिए थे। चोर पूरा घर खंगाल गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ा के वार्ड नंबर 18 निवासी मोहम्मद भूरा पुत्र मोहम्मद हुसैन ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि घर में बेटी के विवाह की तैयारी चल रही है। इसके लिए घर में नकदी और जेवरात रखे हुए हैं। 20 फरवरी को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में किच्छा चले गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। सोमवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले उसके भाई की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो उसे सूचना दी। इस पर वह आज घर आए तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी खुली हुई थी। सूचना पर रम्पुरा चौकी पुलिस पहुंची और जानकारी ली।
इस दौरान मोहम्मद भूरा ने बताया कि चोर उसकी पुत्री के विवाह के लिए रखे गए 1.35 लाख रुपये की नकदी, चार सोनी की चूड़ियां, गले का हार, एक मांग टीका, दो झूमर, तीन जोड़ी पायल समेत लाखों के जेवरात चुरा ले गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने भूरा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *