Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

देहरादून में सुबह, शाम और रात को पड़ेगी जोरदार सर्दी, उत्तराखंड में फिलहाल दिन में मौसम रहेगा हल्का गर्म

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 12 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अब पर्वतीय जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। वहीं, देहरादून सहित राज्य के अन्य मैदानी जिलों में सुबह, शाम और रात को अब सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, दिन के समय हल्की गर्मी अभी बाकी है। फिलहाल, 19 अक्टूबर तक राज्यभर में एक तरह का मौसम रहने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 12 दिसंबर की सुबह दस बजे के करीब देहरादून का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 13 से 19 अक्टूबर तक इसी तरह का तापमान रहने का अनुमान है। यानि फिलहाल दिन गर्म रहेंगे और सुबह, शाम व रात को सर्दी रहेगी। 19 अक्टूबर तक देहरादून में हर दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।