Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

उत्तराखंड में आज से तीन दिन तक बारिश का चलेगा दौर, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

उत्तराखंड में रविवार 15 अक्टूबर की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के इलाकों में बादल घिरे हुए हैं। इसके साथ ही एक बार राज्यभर में बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 15 अक्टूबर और कल 16 अक्टूबर को राज्य के सारे जिलों में कहीं कहीं अनेक स्थानों पर या कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की उम्मीद है। 17 अक्टूबर को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में इसी तरह की बारिश की उम्मीद है। 18 से 19 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 15 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 16 व 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 16 से 17 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में इन दो दिन कुछ सर्दी महसूस होने लगेगी। 18 से 22 अक्टूबर को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 17 अक्टूबर और 19 अक्टूबर को दून में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।