Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड के चार जिलों में इन दो दिन होगी बारिश, देहरादून में मौसम रहेगा सुहावना

उत्तराखंड में फिलहाल मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में कभी कभार बारिश भी हो रही है। देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में सुबह, शाम और रात को मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, दिन में हल्की गर्मी है। वहीं, पर्वतीय जिलों में दिन में भी अच्छी खासी सर्दी पड़ रही है। फिलहाल मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम है। देहरादून में दिन के तापमान में गिरावट आने में एक सप्ताह लग सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 27 अक्टूबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 28 और 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। इन दो दिन चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभावित है। 30 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 27 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 28 अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 29, 28, 28, 27, 27 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19, 19, 18, 18, 17, 18, 18 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। 27 व 28 अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।