Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 1, 2026

छह जून तक पूरे उत्तराखंड में होगी बारिश, पांच दिन का अलर्ट, फिलहाल देहरादून में गर्मी से राहत, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मई माह का अंतिम सप्ताह गर्मी के लिहाज से राहत देने वाला रहा। कारण ये है कि पिछले कई दिनों से राज्य के जिलों में 24 घंटे के दौरान एक या दो तीन बार जोरदार बारिश हो रही है। कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो रही है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे गर्मी से राहत है। अब जून माह की शुरूआत भी तापमान में गिरावट के रूप में रही। हालांकि, आने वाले दिनों में देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में धीरे धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना है। आज एक जून 2026 की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के जिलों में धूप खिल गई थी। हालांकि, कहीं कहीं बादल भी हैं। अभी बारिश थमी नहीं है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज एक जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर, शेष जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दो जून को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ संभावित है। एक जून को 3800 मीटर, दो जून को 4000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन और चार जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम, शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। पांच और छह जून को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। सात जून को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी जिले शुष्क रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अगले चार से पांच दिन तक अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने एक से पांच जून तक बारिश प्रभावित क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने, बारिश की तीव्र से अति तीव्र दौर, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में सलाह दी गई है कि कटी हुई फसल सुरक्षित स्थान पर रखें। बारिश और आंधी के दौरान खिड़की और दरवाजे बंद रखें। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान बिजली के उपकरण से दूर रहें। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन वाले संवेदनशील क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज सोमवार एक जून की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे तक देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। दो जून से लेकर आठ जून तक अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 33, 33, 32, 34, 35, 37 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23, 24, 24, 23, 24, 24, 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल छह जून तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *