Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार दो दिन होगी बारिश, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, दून का गिरेगा तापमान

उत्तराखंड में एक बार फिर से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज तीन मार्च 2025 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिस संभावित है। हालांकि, सुबह से ही देहरादून में धूप निकल गई थी। फिर भी मौसम पलटने का अनुमान है। चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। पांच से नौ मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन इन जिलों में है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून, चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तीन और चार मार्च को बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बर्फबारी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार तीन मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। चार मार्च से लेकर 10 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 22, 20, 21, 22, 23, 26 और 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान नौ, आठ, 10, 11, 11, 14, 13 डिग्री रहने की उम्मीद है। नौ और 10 मार्च को देहरादून के तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।