Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इन चार दिन होगी बारिश और बर्फबारी, देहरादून सहित मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में फिलहाल अब सर्दी टाटा बाय बाय की स्थिति में पहुंचने वाली है। धीरे धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। आज गुरुवार छह मार्च की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में धूप खिल गई थी। पूरे राज्य में आज के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानि कि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो कल सात मार्च से पर्वतीय जिलों के मौसम में बदलाव की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सात, 10, 11 और 12 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। आठ और नौ मार्च को राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। सात मार्च, 10, 11 और 12 मार्च को राज्य के बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बढ़ता जाएगा देहरादून का तापमान
गुरुवार छह मार्च की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तपमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। सात से 13 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 24, 24, 25, 26, 27, 28, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान नौ, 10, 11, 13, 15, 16, 15 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। आठ से 13 मार्च तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।