Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

देहरादून सहित समूचे उत्तराखंड में 17 अप्रैल से फिर होगी बारिश, तीन दिन का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले चार दिन बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के चलते देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्र में भी सुबह, शाम और रात को गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है। हालांकि, दिन के समय गर्मी काफी है। फिलहाल पूरे उत्तराखंड में आज रविवार यानि 13 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क है। इसी तरह का मौसम 14 अप्रैल को भी रहेगा। इसके बाद से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 16 अप्रैल को पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और शेष जिलों के शुष्क रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, 18 और 19 अप्रैल को राज्यभर में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 अप्रैल को बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। 17 अप्रैल को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। सलाह दी गई है कि गर्जन के दौरान घर में रहें। खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। बिजली के उपकरणों से दूर रहें। जानवरों को खुले में ना बांधें या ना छोड़ें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 14 से 20 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 30, 31, 31, 32, 31, 32 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17, 17, 17, 19, 19, 18, 16 डिग्री रह सकता है। 15 से 19 अप्रैल तक देहरादून में बादल रहने की भी संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।