Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में दो दिन होगी हल्की बारिश, मैदान रहेंगे सूखे, पांच अक्टूबर को दून में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मानसून का असर लगभग खत्म हो चुका है। बारिश भी सिमटकर पर्वतीय जिलों तक रह गई है, जो कि आज 28 सितंबर और कल 29 सितंबर तक ही रहेगी। इसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि एक सप्ताह बाद पांच सितंबर को देहरादून में हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। पांच सितंबर को हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
उत्तराखंड में आज 28 सितंबर को देहरादून सहित मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप निकली है। कहीं कहीं बादल भी छाए हैं। आज उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कल 29 सितंबर को भी उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 30 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 28 सितंबर की सुबह साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर से लेकर तीन अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री से लेकर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही इन दिनों आसमान साफ रहेगा। चार अक्टूबर को देहरादून के आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। पांच अक्टूबर को पारा गिरेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इस दिन बारिश की भी संभावना है।