Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

उत्तराखंड में सात दिन होगी भारी बारिश, पांच दिन के लिए येलो अलर्ट, आज ज्यादा गर्मी से देहरादून में राहत

उत्तराखंड में मौसम का उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। मंगलवार की देर रात के बाद से देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि, मई माह में हर साल की तरह गर्मी बढ़ी हुई है, लेकिन बारिश के दौर चलने के कारण हल्की राहत भी है। फिलहाल आज के दिन यानि की बुधवार 28 मई के दिन को मिलाकर सात दिन तक राज्यभर में प्री मानसून की बारिश का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार 28 मई से लेकर तीन जून तक राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं, कुछ स्थानों पर या फिर अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में भी बारिश होगी। अक्सर मई माह में कभी कभार ही अचानक कुछ ही स्थानों पर बारिश होती थी, लेकिन इस बार पूरे माह बारिश का सिलसिला चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 मई से लेकर एक जून तक राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। साथ ही सचेत रहें। नदी, नालों के करीब रहने वाले लोगों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन को लेकर सावधानी की चेतावनी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 28 मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 29 मई से लेकर चार जून तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 29, 33, 33, 31, 32, 30 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23, 22, 21, 21, 19, 20, 19 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।