Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में सात दिन होगी जोरदार बारिश, चलेंगी तेज हवा, गिरेंगे औले, पांच दिन का अलर्ट, फिलहाल गर्मी से राहत

उत्तराखंड में मई माह में मार्च माह की शुरुआत वाले मौसम का अनुभव हो रहा है। कारण ये है कि एक दिन की जबरदस्त बारिश ने दिन और रात का तापमान गिरा दिया। राजधानी देहरादून में तो आधी रात के बाद पंखे की तेज हवा में सर्दी का अहसास होने लगा। फिलहाल आज शनिवार तीन मई को राजधानी देहरादून में बादलों के साथ धूप भी है। इसी तरह का मौसम राज्यभर में हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज का दिन मिलाकर सात दिन तक राज्यभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। इनमें चार दिन तक जोरदार बारिश हो सकती है। बाकी तीन दिन कहीं कहीं ज्यादा तो कहीं मामूली बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज तीन मई से लेकर छह मई तक राज्यभर के जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सात मई को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम और अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश, आठ और नौ मई को राज्यभर में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन मई से लेकर छह मई तक राज्यभर के जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर, औलावृष्टि, कहीं कहीं 40 से 50 या फिर 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। सात मई के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
फिलहाल देहरादून में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आज शनिवार तीन मई की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। चार से 10 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 28, 29, 30, 32, 33 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19, 20, 21, 21, 21, 23, 23 डिग्री रह सकता है। 10 मई तक देहरादून में बादल रहेंगे। बारिश कहां कहां होती है, ये देखना होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।