Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दिल्ली में होगी चार दिन बारिश, मेट्रो स्टेशन में भर रहा पानी, उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

एक बार फिर से दिल्ली का मौसम करवट बदल रहा है। शनिवार से लेकर अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक बार फिर से दिल्ली का मौसम करवट बदल रहा है। शनिवार से लेकर अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश से दिल्ली में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों तेज बारिश से कुतुबमीनार परिसर की चाहरदीवारी का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन में जलभराव की फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं। उधर, उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह भी जारी है। यहां मौसम विभाग ने अगले दो दिन ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली का मौसम
शनिवार से दिल्ली का मौसम एक बार करवट लेगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी कम होगी तो तापमान भी फिर से नीचे आएगा। रविवार को झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मौमस विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, रविवार के लिए आरेंज यानी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन छिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 55 से 92 फीसद रहा। पालम में अधिकतम तापमान 38, लोदी रोड पर 37.2, रिज में 36, जाफरपुर में 35.1, मुंगेशपुर में 33.9, नरेला में 34.5 और पीतम पुरा में 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर भी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल ही चलता रहा।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में दून समेत कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है। बारिश का ये दौर शनिवार सुबह तक जारी रहा, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 जुलाई को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, चट्टान टूटने, सड़कें बाधित होने की समस्या रहेगी। साथ ही नदी और नालों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी आएगी। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है।

आज का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज यानी शनिवार 17 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
अगले तीन दिन का मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 18 और 19 जुलाई को उत्तराखंड में ओरेंज अलर्ट है। 18 जुलाई को कुमाऊं के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
19 जुलाई को भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी जिले में कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। 20 जुलाई का यलो अलर्ट है। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, जिले में कहीं कहीं भारी बरिश का अनुमान है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।