Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में हल्का उतार चढ़ाव जारी है। उत्तराखंड के तीन जिले कोरोना मुक्त हैं। इन जिलों में बागेश्वर, टिहरी और उधमसिंह नगर हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में हल्का उतार चढ़ाव जारी है। उत्तराखंड के तीन जिले कोरोना मुक्त हैं। इन जिलों में बागेश्वर, टिहरी और उधमसिंह नगर हैं। यहां एक भी संक्रमित नहीं है। पहले उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त था, लेकिन वहां आज दो नए संक्रमित मिल गए। वहीं, उधमसिंह नगर कोरोनामुक्त हो गया। वहीं, लगातार तीसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। बुधवार 27 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 26 को कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1068 केंद्रों में 42798 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) लगाया गया है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.27 Health Bulletin
अब तक कुल 7399 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343861 हो गई है। इनमें से 330163 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 150 है। अब तक प्रदेश में कुल 7399 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।