उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में फिर आया उछाल, लगातार चौथे दिन भी हुई एक मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिर से उछाल दर्ज किया गया। वहीं, मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चौथे दिन भी एक संक्रमित की कोरोना से जान चली गई। ऐसे में अभी कोरोना को लेकर लापरवाही ना बरतें। कोरोना के नियमों का पालन करें। साथ ही वैक्सीनेशन लगवाने में लारवाही ना बरतें। शुक्रवार पांच अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 331 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की जान चली गई। एक दिन पहले गुरुवार चार अगस्त को 310 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 878 केंद्र में 31456 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.05 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7717 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 99423 हो गई है। इनमें से 93765 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 237 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1835 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7717 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 299 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.31 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



