Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

देश में कोरोना के नए संक्रमितों में आया उछाल, उत्तराखंड में फिर बढ़े नए संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में 26.8 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी नए संक्रमित पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा दर्ज किए गए।

भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में 26.8 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी नए संक्रमित पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा दर्ज किए गए। बुधवार 25 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,124 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 17 लोगों की मौत हुईं। अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 524507 हो गई है। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 14971 है। पिछले 24 घंटे में 1977 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42602714 हो गई है। देशभर में राष्‍ट्रव्‍यापी वैक्‍सीनेशन अभियान के दौरान लोगों को लगातार वैक्‍सीन की डोज दी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 1327544 कोरोना की डोज दी गई है। इसके बाद देश में अब तक वैक्‍सीन की कुल 1926744769 डोज लोगों को दी जा चुकी है.
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 24 मई को कोरोना के 1675 नए मामले और 31 लोगों को मौत, सोमवार 23 मई को कोरोना के 2022 नए मामले और 46 लोगों की कोरोना से मौत, रविवार 22 मई को कोरोना के 2,226 नए मामले और 65 लोगों की मौत, शनिवार 21 मई को कोरोना के 2,323 नए मामले और 25 लोगों की मौत, शुक्रवार 20 मई को कोरोना के 2,259 नए मामले और 20 लोगों की मौत, गुरुवार 19 मई को कोरोना के 2,364 नए मामले और 10 मरीजों की कोरोना से मौत, बुधवार, 18 मई को कोरोना के 1,829 नए मामले और 33 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 33वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। राहत की बात ये है कि 33वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार 24 मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले। इससे पहले सोमवार 23 मई को 12 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 812 केंद्रों में 16062 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.05.24 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92739 हो गई है। इनमें से 89128 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 9 मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 77 गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.11 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।