Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में आया उछाल, एक मरीज की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन की राहत के बाद फिर से एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। शनिवार 13 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 255 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 12 अगस्त को 177 नए संक्रमित मिले थे और किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 898 केंद्र में 25454 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है) 2022.08.13 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7726 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 101090 हो गई है। इनमें से 95954 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 234 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1227 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7726 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 308 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.92 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।