Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

त्योहारी सीजन में कोरोना के नए मामलों में आया उछाल, लगादार दूसरे दिन बढ़ी संख्या, उत्तराखंड में एक की मौत

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन शुरू होते ही कोरोना के नए मामलों में उछाल आना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्टूबर माह में ही कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दे चुके हैं।

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन शुरू होते ही कोरोना के नए मामलों में उछाल आना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्टूबर माह में ही कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दे चुके हैं। ऐसे में सावधान बरतने की अत्यंत जरूरत है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार सात अक्टूबर की सुबह को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 22431 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 318 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 33894312 हो गई है। अबतक देश में कोविड से कुल 4 49856 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में बुधवार छह अक्टूबर को कोरोना के 18833 नए मामले और 278 लोगों की मौत, मंगलवार पांच अक्टूटबर को 18346 नए कोरोना केस और 263 लोगों की मौत, सोमवार चार अक्टूबर को कोविड-19 के 20799 नए केस और 180 लोगों की मौत, रविवार तीन अक्टूबर को कोरोना के 22842 मामले और 244 लोगों की मौत, शनिवार दो अक्टूबर को कोरोना वायरस के कुल 24354 नए मामले और 234 लोगों की मौत, शुक्रवार एक अक्टूबर को कोरोना के 26727 नए केस और 277 लोगों की मौत, गुरुवार 30 सितंबर को कोविड-19 के 23529 नए मामले और 311 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, एक्टिव केस भी बढ़े
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। फिर कोरोना के संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, नए संक्रमितों से कम लोग स्वस्थ हुए। त्योहारी सीजन कल से शुरू हो रहा है। ऐसे में ज्यादा सावधानी की जरूरत है। बुधवार छह अक्टूबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 नए संक्रमित हुए और एक कोरोना मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले मंगलवार पांच अक्टूबर को कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को को 699 केंद्रों में 24345 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.06 Health Bulletin
अब तक कुल 7396 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343618 हो गई है। इनमें से 329953 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 149 से बढ़कर 163 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7396 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.03 फीसद से घटकर 96.02 हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 587 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 376 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।