Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

ग्राफिक एरा के होली मिलन में गीतों की बहार, चेयरमैन डॉ. घनशाला के गीतों पर लोगों ने लगाए ठुमके

ग्राफिक एरा का होली मिलन समारोह प्रेम व सौहार्द के रंगों से सराबोर रहा। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में इस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक होली गीतों की धूम रही। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर सद्भावना व भाईचारे का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के गीत – रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे…’, खाइके पान बनारस वाला, खुल जाये बंद अकल का ताला…, को लोगों ने खूब पसंद किया और जम कर ठुमके भी लगाये। समारोह में सभी ने पकोड़े, ठण्डाई, चाट व अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आनंद उठाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

होली मिलन समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्र- छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।