Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के सारे जिलों में आज हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश के बादल धोखा दे रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप बारिश नहीं हो रही है। देहरादून में कल शनिवार को भी बारिश का माहौल बना, लेकिन शहरी इलाकों में बारिश नहीं हुई। अब एक बार फिर से मौसम विभाग को राज्यभर में बारिश का अनुमान है। हालांकि, गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रात को हल्की राहत जरूर मिल सकती है। इसके बाद कल से फिर तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज रविवार 20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम और अन्य जिलों में अनेक या कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़, 22 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में मामूली बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 23 से 26 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 20 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 21 से 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 33, 33, 34, 34, 35, 36 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18, 17, 16, 16, 17, 18, 18 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।