Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में आज हो सकती है बारिश, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में फिलहाल अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क है। हालांकि, कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। बुधवार को भी देहरादून और आसपास के इलाकों में धूप निकल गई। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 25 अक्टूबर को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभवना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 से 29 अक्टूबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार की दोपहर करीब पौने एक बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर से लेकर एक नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 18 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। 25 अक्टूबर, 27 से 31 अक्टूबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी देखने को मिलेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।