Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

देहरादून में इस दिन हो सकती है हल्की बारिश, जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का हाल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। पर्वतीय जिलों में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी और सुबह, शाम व रात को मौसम सर्द होने लगा है। देहरादून का तापमान भी पिछले कुछ दिनों के एक समान चल रहा है। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 15 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 15 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 16 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। 17 से 19 अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 21 व 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। 15, 16, 21 अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल की संभावना भी है। साथ ही 21 अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।