Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

दो दिन उत्तराखंड के छह जिलों में नहीं है बारिश की चेतावनी, अन्य जिलों मे येलो अलर्ट, तीन अगस्त तक भारी बारिश

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। आज रविवार 30 जुलाई और कल सोमवार 31 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिले में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, इन जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में दोनों दिन बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद एक अगस्त से तीन अगस्त तक राज्यभर के सभी जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस दौरान तेज बौछार के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 30 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। कल 31 जुलाई को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। एक अगस्त को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री का इजाफा होगा। दो अगस्त से लेकर छह अगस्त तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री से लेकर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के करीब रहेगा। छह अगस्त तक हर दिन दून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।