कांग्रेस अध्यक्ष के दावो में नहीं दम, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल को देखें: चौहान
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि खनन पर लगातार गलत बयानी कर कांग्रेस भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही है। उसे इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि खनन पर लगातार गलत बयानी कर कांग्रेस भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही है। उसे इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के दावों में भी कोई तथ्य नहीं है। महज विकास कार्यों में जुटी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास भर है। उन्होंने कहा कि बेहतर यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए खनन के घपले घोटालो की ओर नजर दौड़ाएं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सरकार ने सरकारी मशीनरी को भी माफियाओं को सहूलियत देने के लिए झोंक दिया था। नदियों की धारा बदल दी और हरिद्वार में गंगा को नाला बताने वाली सरकार भी कांग्रेस की ही थी। उन्होंने कहा कि तब थाना क्षेत्रो में भी मौखिक निर्देश जारी होते थे, लेकिन कांग्रेसी अपने दिनों को भूल गये हैं। अब आरोप प्रत्यारोप की रजनीति के जरिये चुनावी नैया पार करने को सोच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में साढ़े चार सालो में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। पारदर्शिता व जीरो टोलरेन्स के साथ सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को घपले घोटालो के कारण ही सत्ता से बेदखल किया और भूली नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात दिन एक कर उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



