देश में कोरोना की कहीं चौथी लहर तो नहीं, नए संक्रमितों मे 4.8 फीसद का उछाल, उत्तराखंड में तीसरे दिन भी बढ़ोत्तरी
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि देश में कोरोना की चौथी लहर तो नहीं आ गई है। पिछले दिन की अपेक्षा एक बार फिर से 4.8 फीसद का उछाल देखा गया है। वहीं, उत्तराखंड में भी नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार 10 जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7584 नए केस सामने आए। इस दौरान 24 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना से अब तक 524747 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 3791 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 42644092 हो गई है। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 36267 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1531510 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1947642992 वैक्सीनेशन हो चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 335050 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 854198,288 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार नौ जून को कोविड-19 के 7240 नए मामले और 8 लोगों की मौत, बुधवार आठ जून को कोविड-19 के 5233 नए मामले और सात लोगों की मौत, मंगलवार सात जून को कोविड-19 के 3714 नए मामले और सात लोगों की मौत, सोमवार छह जून को कोविड-19 के 4518 नए मामले और 9 लोगों की मौत, रविवार पांच जून को कोविड-19 के 4270 नए मामले और 15 लोगों की मौत, शनिवार चार जून को कोविड- 19 के 3962 नए मामले और 26 लोगों की मौत, शुक्रवार तीन जून को कोरोना के 4041 नए मामले और 10 की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 49वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार तीसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि 49वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। गुरुवार नौ जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार आठ जून को 27 नए संक्रमित मिले। वहीं, मंगलवार सात जून को 17 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 629 केंद्रों में 7497 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.06.09 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92957 हो गई है। इनमें से 89291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 से बढ़कर 109 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.06 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



