उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के नहीं हैं आसार, पड़ेगी सूखी ठंड, तापमान में रहेगा हल्का उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में सर्दियों की बारिश होने की फिलहाल संभावना नहीं है। हालांकि, कभी कभार कहीं कहीं आसमान में बादल जरूर नजर आ सकते हैं। इसके बावजूद मौसम आगामी एक सप्ताह तक शुष्क रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 19 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में धूप निकलने से दिन के समय सर्दी से राहत मिल रही है। वहीं, शाम से लेकर सुबह तक सर्दी बढ़ रही है। सूखी ठंड से मौसमी बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
शनिवार 19 नवंबर की सुबह दस बजे के करीब देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 20 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री से लेकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से लेकर 13 डिग्री तक रह सकता है। 22 नवंबर और 25 नवंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। अन्य दिनों मौसम साफ रहने का अनुमान है।



