Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में आज से बन रही बारिश की संभावना, देहरादून सहित पूरे राज्य में ऐसा रहेगा सात दिन मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों में तो कभी कभार कहीं कहीं बारिश हो रही है, लेकिन मैदान जिलों में बारिश का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठ रहा है। आज शुक्रवार 16 मई की सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में धूप के बीच बादल भी हैं। बीच बीच में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से राज्यभर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान भी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शुक्रवार 16 मई को कुछ जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम और अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले शुष्क रह सकते हैं। अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 18 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत मामूली बारिश की संभावना है। 19 और 20 मई को राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की और अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर, 22 मई को टिहरी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिले को छोड़कर कहीं कहीं मामूली बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों में है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 16 और कल 17 मई के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए, 19 और 20 मई को पूरे राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं 40, से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 16 मई की दोपहर करीब सवा 11 बजे तक देहरादून का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 35 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 17 से 23 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 35, 35, 34, 31, 33, 33, 32 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 23, 22, 22, 22, 22, 20 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।