Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 21, 2026

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, गिरेगा दून का तापमान, हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर से आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज चार दिसंबर को कुमाऊं के जिलों में पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अनेक जगह, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गूगल सर्च करने पर आज देहरादून में भी कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। कल पांच दिसंबर से लेकर आठ दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार चार दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इससे अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। कल पांच दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री से घटते हुए 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वही, न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री तक रहने की संभावना है। आज दून में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। छह दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक दून में मौसम साफ रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।