Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में कल से चार दिन तक बारिश की संभावना, गिरेंगे ओले, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क है। बुधवार 27 मार्च को देहरादून सहित अधिकांश स्थानों पर सुबह से ही चटक धूप खिल गई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में अब मैदानी इलाकों में पंखे भी चालू हो गए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। फिलहाल आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान
28 मार्च से उत्तराखंड का मौसम बदलने जा रहा है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर इस दिन राज्य के अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 मार्च को राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 31 मार्च को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का येलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश प्रभावित जिलों के लिए 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। आज 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिले के 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 28 से 31 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में गर्मी बढ़ गई है। अब इससे बारिश वाले दिनों में मामूली राहत मिल सकती है। बुधवार 27 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। कल 28 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 28, 28, 28, 29, 30 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18, 18, 16, 16, 17, 17, 14 डिग्री रहने का अनुमान है। लगातार तीन अप्रैल तक दून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। 30 और 31 मार्च को दून में ठीकठाक बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।