Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 2, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज, उत्तराखंड में औंधे मुंह गिरा कोरोना

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में राहत की स्थिति है। शनिवार आठ अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2785 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 24 लोगों की मौत दर्ज की गई। इनमें 12 पुरानी मौतों को जोड़ा गया है। वहीं, अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 528778 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3884 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 44051228 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 29251 है। शुक्रवार को 496833 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2189314422 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार सात अक्टूबर को कोरोना के 1994 नए संक्रमित और नौ की मौत, गुरुवार छह अक्टूबर को कोरोना के 2521 नए संक्रमित और 12 मौत, बुधवार पांच अक्टूबर को कोरोना के 2459 नए संक्रमित और 17 मौत, मंगलवार चार अक्टूबर को कोरोना के 1960 नए संक्रमित और 15 लोगों की मौत, सोमवार तीन अक्टूबर को कोरोना के 2991 नए संक्रमित और 28 मौत, रविवार दो अक्टूबर को कोरोना के 3364 नए संक्रमित और 18 मौत, शनिवार एक अक्टूबर को कोरोना के 3792 नए संक्रमित और 26 मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 11वें दिन भी नहीं हुई किसी की मौत
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना औंधे मुंह गिरा। वहीं, 11वें दिन भी किसी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। शुक्रवार सात अक्टूबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मात्र तीन नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले गुरुवार छह अक्टूबर को सात नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 599 केंद्रों में 6180 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.10.07 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104164 हो गई है। इनमें से 100004 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 49 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.01 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *