Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

एक बार फिर होगी उत्तराखंड में एक दिन की बारिश, फिर मौसम साफ होने के दो दिन बाद बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बार बार बदल रहा है। बुधवार दो मार्च को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। अब एक बार फिर से तीन मार्च से मौसम बदलने जा रहा है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बार बार बदल रहा है। बुधवार दो मार्च को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। अब एक बार फिर से तीन मार्च से मौसम बदलने जा रहा है। इन दिनों उत्तराखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन चार डिग्री ऊपर हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास है। पहाड़ों में एक आध डिग्री सामान्य से ऊपर है। आगे भी परिवर्तन नहीं होगा। धीरे धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और गरमी दस्तक देगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल तीन मार्च को हल्का पश्चिमी विक्षोभ निकल रहा है। उस वजह से कुछ गतिविधियां दिखेगी। गढ़वाल क्षेत्र में हल्की बारिश होगी। कुमाऊं में भी इसी तरह गतिविधियां होंगी। चार मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। पांच मार्च को भी बारिश के आसार नहीं है। इसके बाद छह मार्च से फिर बारिश के आसार है। इसके साथ ही तापमान भी धीरे धीरे बढ़ेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, तीन मार्च को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के जिलों के साथ ही कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में भी कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
उन्होंने बताया कि चार और पांच मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद छह मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। इस दौरान गर्जन के साथ बारिश होगी और ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।