Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

फिर लगा महंगाई का झटका, कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने अक्टूबर महीने के शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम तो स्थिर हैं, लेकिन कामर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग में 43.5 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

तेल कंपनियों ने अक्टूबर महीने के शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम तो स्थिर हैं, लेकिन कामर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग में 43.5 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इससे होटल, ढाबे वालों को परेशानी होगी तो वे खानपान की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। ऐसे में आम उपभोक्ता की जेब पर भी इसका असर पड़ेगा। हर महीने की तरह अक्टूबर माह के पहले दिन गैस सिलोंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियां ने महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा की और कीमतों में इजाफा किया। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने अकटूबर महीने से शुरुआती दिन ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है तो वहीं 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 43 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए कर दी गई है। इसी सिलेंडर की कोलकाता में कीमत 1805.5 रुपये, मुंबई में 1685 रुपये, चेन्नई में 1867.5 रुपए हो गई है। वहीं 14 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे 884.5 रुपए पर बरकरार रखा गया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां 14.2 किग्रा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 904 रुपये है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।