Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

युवक को हुआ दो बच्चों की मां से प्यार, अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ने को तैयार

तीन बच्चों के पिता को दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। उसे भला बुरा कुछ भी नजर नहीं आया और वह पत्नी को छोड़ने के लिए उसे परेशान करने लगा। इस पर पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई।


प्रेम कहानियां भी अजीबोगरीब होती हैं। कब किस उम्र में प्रेम परवान चढ़ जाए, इसका किसी को पता नहीं। फिर प्रेम में व्यक्ति अंधा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला नैनीताल में देखने को मिला। यहां एक तीन बच्चों के पिता को दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। उसे भला बुरा कुछ भी नजर नहीं आया और वह पत्नी को छोड़ने के लिए उसे परेशान करने लगा। इस पर पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई।
मामला नैनीताल जिले के मल्लीताल क्षेत्र के युवक का है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। करीब तीन माह पूर्व वह किसी कंपनी से लोन लेने गया। यहां उसकी मुलाकात एक महिला कर्मचारी से हुई। दोनों में घनिष्ठता बढ़ी और प्यार में बदल गई। महिला के भी दो बच्चे हैं। उससे प्यार में पढ़कर युवक अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ने की जिद पर अड़ गया। वह अक्सर पत्नी से मारपीट करने लगा।
रोज रोज की तनातनी और मारपीट से परेशान होकर पत्नी सोमवार को मल्लीताल कोतवाली पहुंच गई। जहां उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर जब दूसरी महिला को कोतवाली बुलाया गया तो वह युवक से कोई संबंध होने से मना करने लगी। साथ ही उसने आरोप लगाए कि युवक जबरदस्ती उससे फोन पर बातें करता है। पुलिस ने पति को काफी समझाने बुझाने के बाद फिलहाल लिखित माफीनामा लेकर समझौता करवा दिया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।