कर्ज के चलते युवक ने कार के भीतर जहर गटक कर दी जान
कोरोनाकाल में लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी और अब इसका साइट इफेक्ट खौफनाक कदम के रूप में नजर आ रहा है। ऋषिकेश में एक युवक ने कर्ज के चलते कार में जहर खाकर जान दे दी।
कोरोनाकाल में लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी और अब इसका साइट इफेक्ट खौफनाक कदम के रूप में नजर आ रहा है। ऋषिकेश में एक युवक ने कर्ज के चलते कार में जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।देहरादून जिले में ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक आज सुचना मिली कि लक्कड़ घाट श्यामपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने कच्ची रोड किनारे एक कार खड़ी है। इसमें एक व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पड़ा है। साथ ही गाड़ी से बदबू आ रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक डटसन गो कार में ड्राइवर सीट पर युवक मूर्छित अवस्था में पड़ा है। उसके मुंह से झाग आ रहा था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान रविंद्र थपलियाल (36 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद थपलियाल निवासी गली नंबर 58 रोड श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून के रूप में की गई। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ से पता चला कि रविंद्र थपलियाल पर अत्यधिक कर्ज था। इस कारण वह मानसिक रूप से पीड़ित रहता था।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






