Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

वैदिक ब्राह्मण सभा की अभिलाषा हुई पूरी, भगवान परशुराम द्वार का विधायक ने किया शिलान्यास

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वैदिक ब्राह्मण सभा की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। चार साल से सभा इसके लिए प्रयासरत थी। आज ब्राह्मण समाज की ओर से कैंट क्षेत्र में भगवान परशुराम द्वार का शिलान्यास कैंट विधायक सविता कपूर ने किया। आज सविता कपूर के पति एवं पूर्व विधायक स्व. हरबंस कपूर का जन्मदिवस भी है। इसी के उपलक्ष्य में द्वार का शिलान्यास किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रविवार की सुबह करीब 10 बजे कैंट विधायक सविता कपूर ने शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुक ब्राह्मणों ने वेद पाठ एवं मंत्रौचारण किया। बताया गया कि यह परशुराम द्वार उत्तराखण्ड का पहला भगवान परशुराम द्वार है। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, वैदिक ब्राह्मण सभा के संरक्षक लाल चंद शर्मा, महामंत्री गौरव बक्शी, प्रमोद मेहता, सूरज कुमारी, बीएम शर्मा, अभिलाष शर्मा, संतोष बक्शी, राजन शर्मा, दिनेश कालिया, आर के तिवारी, आचार्य भरत राम तिवारी, शंभु थपलियल एवं ब्राह्मण महासंघ के शशि शर्मा, वीडी शर्मा, सुभाष जोशी, क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा, सुरेन्द्र कुकरेजा, सचिन गुप्ता भी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।