Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

पत्नी का गला घोंटकर कर दी हत्या, फिर मां की हत्या की भी की कोशिश

पति ने पहले साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद भी वह नहीं रुका और अपनी मां का गला घोंटने की कोशिश की। शोर मचने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और इस सिरफिरे को किसी तरह काबू किया। उसके हाथ पैर बांध दिए। युवक की मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां राजा कालोनी निवासी राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद का विवाह दो जून को मीरा (23 वर्ष) पुत्री ओम प्रकाश निवासी नारायण कॉलोनी के साथ हुआ था। दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। विवाद के चलते मीरा मायके में ही रह रही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन ही राकेश अपनी माँ सुदामा देवी व पिता राजेन्द्र प्रसाद के साथ पत्नी के मायके गया। वहां समझोता होने के बाद पत्नी को लेकर घर आया था। बुधवार सुबह राकेश ने पत्नी मीरा का उसकी ही साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी माँ सुदामा देवी छत पर अन्य किरायेदारों के साथ थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राकेश अपनी माँ सुदामा को बुला कर लेकर नीचे आया और गला घोंट कर उसको भी मारने का प्रयास किया। उनकी चीख सुन कर आस पड़ोस के लोग वहां आ गए और उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया तो राकेश उन पर भी हमलावर हो गया। लोगों ने घेरकर उसको पकड़ कर बांध लिया। घायल सुदामा देवी व मीरा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ट्रांजिट कैम्प और आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।