Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 24, 2026

समाजसेवी की पत्नी ने मौत के बाद की समाजसेवा, किया ऐसा काम, हर एक करेगा सलाम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समाजसेवी की पत्नी भी पति के आदर्श को आगे बढ़ाने में योगदान दे गई। उनका ये योगदान मृत्यु के बाद दिया गया। जिसे भी इस योगदान का पता चला, वही उस देवी को सच्चे दिल से सलाम कर रहा है। साथ ही ये खबर हर व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा का संदेश देती है कि मौत के बाद भी कोई व्यक्ति इस समाज के लिए कुछ योगदान दे सकता है। ताकि जरूरतमंद के जीवन को राशन किया जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देवभूमि उत्तरांचल के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के विशेष कार्याधिकारी रहे योगेश अग्रवाल देहरादून के राजपुर क्षेत्र में रहते हैं। वह विभिन्न समाजसेवी संस्थानों से जुड़े हैं। भारत विकास परिषद के वह वरिष्ठ पदाधिकारी रह चुके हैं। भारत भारती संस्था के संयोजक, होप सामाजिक संस्था के महासचिव एवं अन्य कई संस्थाओं से जुड़कर वह समाजसेवा में अपना योगदान देते रहे हैं। उनका समाजसेवा का एक उदाहरण ये है कि वह 131 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

योगेश अग्रवाल की धर्मपत्नी सुमन अग्रवाल का निधन दो फरवरी 2026 की सुबह चार बजे हुआ। सुमन की इच्छा थी कि मौत के बाद उनकी आंखें जरूरतमंद को दान देकर किसी के जीवन में उजियारा लाया जाए। पत्नी की इच्छा को साकार करने के लिए योगेश अग्रवाल ने सुमन अग्रवाल के नेत्रों का दान कराया। दधीचि देहदान समिति के सहयोग से इस कठिन घड़ी में नेत्रदान कराया गया। योगेश अग्रवाल देहरादून में दृष्टिबाधितार्थ संस्थान में कार्यरत थे। ऐसे में वह और उनकी पत्नी दृष्टिहीनों की समस्या को लेकर पूरी तरह से अवगत थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उनकी धर्मपत्नी के अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, समाजसेवी चंद्रगुप्त विक्रम, पार्षद आलोक कुमार, गरिमा पुण्डीर, रेडक्रास के चैयरमेन डॉ एम एस अंसारी, बार कौंसिल के चैयरमेन राकेश गुप्ता, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू, अपराध निरोधक समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा भाटिया, गुरजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बैरी, एसएस कोठियाल, जनकल्याण अस्पताल के संचालक डा संदीप आहुजा, पूर्व पुलिस अधिकारी पुष्पक ज्योति (IPS), एडवोकेट नरेश मित्तल, एडवोकेट संग्राम सिंह पुंडीर, राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांतीय वन व्यवस्था प्रमुख नीरज अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, दून व्यापार संगठन के प्रमुख राजेन्द्र अग्रवाल आदि लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *