Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

सुहावना हो गया उत्तराखंड की राजधानी दून का मौसम, राज्यभर में पांच दिन यलो अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में जल भराव की समस्या से भी लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, यदि गर्मी के लिहाज से देखें तो उत्तराखंड की राजधानी दून में सुहावना मौसम हो रखा है। जून माह में भी तापमान पर काफी गिरावट शायद कभी कभार ही देखने को मिलती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से लेकर तीन जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। आज 29 जून को राज्य के नैनीताल, टिहरी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
30 जून को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। एक से तीन जुलाई तक राज्यभर के जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश, बिजली चमकने और तेज बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नदी, नालों का बहाव बढ़ने और भूस्खलन की आशंका के चलते लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सचेत रहने को कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
गुरुवार 29 जून की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 30 जून को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। एक और दो जुलाई को अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री रह सकता है। तीन और चार जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। वहीं, पांच और छह जुलाई को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री व न्यूनतम 23 से 24 डिग्री तक रह सकता है। छह जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।