Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

देहरादून का मौसम हुआ सुहावना, अब बढ़ेगी गर्मी, जानिए उत्तराखंड के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के देहरादून में भले ही शनिवार के बाद से बारिश नहीं हुई हो, लेकिन फिलहाल मौसम सुहावना हो चला है। दून के कई इलाकों में तो सुबह और शाम को पंखों की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। रात को ठंडक का भी अहसास हो रहा है। हालांकि, कल से एक बार फिर से देहरादून के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। आज दो अप्रैल से कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर आरंभ हो सकता है और पांच अप्रैल को नौ जिलों में बारिश की संभावना है। तीन से पांच अप्रैल तक बारिश प्रभावित इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
मंगलवार दो अप्रैल की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को उक्त जिलों के साथ ही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी बारिश की संभावना है। पांच अप्रैल को चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छह अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन येलो अलर्ट
तीन से पांच अप्रैल तक राज्य के बारिश प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन और चार अप्रैल को तो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। वहीं, पांच अप्रैल को आकाशीय बिजली, गर्जन, ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार दो अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। तीन से नौ अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 32, 31, 31, 32, 33, 32 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18, 19, 17, 16, 17, 17, 18 डिग्री रह सकता है। सात और आठ अप्रैल को छोड़कर अन्य सारे दिन देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।