Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 15, 2026

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, बारिश से दोबारा सर्दी की मार, जानिए मौसम का हाल

दिल्ली-NCR से लेकर उत्तराखंड तक मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। बुधवार की सुबह से ही दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली-NCR से लेकर उत्तराखंड तक मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। बुधवार की सुबह से ही दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 09 फरवरी यानि आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है। 09 फरवरी की रात में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। इन राज्यों में भी हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में रात और सुबह में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 09 और 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में वर्षा होने की संभावना है। बिहार और ओडिशा के अलग-अलग जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकता है।
उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड में बुधवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं, पर्वतीय जिलों में बर्फबारी वाले इलाकों में बर्फ से रास्ते बंद हैं। आज पूरे दिन भर बारिश का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद दस फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही मतदान वाले दिन 14 फरवरी को भी उत्तराखंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, तेजी से बढ़ रहा पश्चमी विक्षोभ नौ फरवरी को उत्तराखंड पहुंच गया है। इससे राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के दिन 14 फरवरी भी लोगों को धूप मिलेगी। अगले दिन 15 फरवरी को कुछ स्थानों पर बादल जरूर मिल सकते हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *