Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

फिर से बदला मौसम, मौसम विभाग का पूर्वानुमान हुआ फेल, आज भी हो सकती है मैदानी जिलों में बारिश

उत्तराखंड में गर्मियों में भी मौसम बार बार बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी कई बार गलत साबित हो रहा है। एक दिन पहले सोमवार को मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की थी। वहीं, सोमवार को देहरादून में तेज आंधी के साथ ही बारिश हुई। कई इलाकों में रात नौ बजे से लेकर एक बजे तक बिजली गुल रही। वहीं, अब फिर एक बार आज भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
देहरादून सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार छह जून की सुबह से ही आसमान साफ है। कई जगह बादल भी हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज छह जून को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
सात जून से लेकर नौ जून तक पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। इन तीन दिन मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 10 जून को राज्यभर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य्म बारिश की संभावना है। ऐसे में इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की स्थिति
बीच बीच में बारिश होने के चलते देहरादून का तापमान फिलहाल ज्यादा नहीं चढ़ पाया है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 32 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। सात जून को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद आठ से 13 जून तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के करीब रह सकता है। इस दौरान देहरादून में छह जून, सात जून, नौ जून, 13 जून को कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।