Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

देहरादून में चौकी प्रभारी को विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में विजलेंस की टीम शिकायतों के आधार पर रिश्वतखोरों के खिलाफ एक्शन में है। टिहरी जिले में तहसील नाजिर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के अगले दिन ही बुधवार 14 मई को देहरादून में चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला पटेलनगर थाने के अंतर्गत आईएसबीटी चौकी का है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की थी कि उसके दोस्त और तीन अन्य लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बंजारावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित शिकायती पत्र दिया था। इसकी जांच आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल कर रहे हैं। आरोप लगाया गया कि चौकी इंचार्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाने का भय दिखा रहा था। साथ ही अपनी जांच में उसके और दोस्तों का नाम हटाने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस की ओर से गोपनीय जांच कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। इस टीम ने चौकी प्रभारी को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। इस मामले में सतर्कता निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।