विजिलेंस की टीम ने ब्लॉक कार्यालय में नियुक्त एकाउंटेंट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में नियुक्त एकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट ने शिकायतकर्ता के शौचालय निर्माण के कार्य के टैंडर की तीन लाख रुपये की एफडीआर रिलीज करने के लिए उक्त रिश्वत की मांग की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में हर सिंह बिष्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस पर विकासखण्ड लमगड़ा निवासी मौहल्ला बांसमीड़ा निकट नंदा देवी मंदिर चीनाखान अल्मोडा हर सिंह बिष्ट को ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


