Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

बच्चन परिवार की मुसीबत बढ़ी, ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी ने की पूछताछ, पनामा पेपर लीक मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पनामा पेपर लीक केस में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए बुलाया। करीब साढ़े पांच घंटों से उनसे पूछताछ की गई। ऐश्वर्या, ED दफ्तर के पनामा लीक केस में जुड़े सवालों के जवाब दिए।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पनामा पेपर लीक केस में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए बुलाया। करीब साढ़े पांच घंटों से उनसे पूछताछ की गई। ऐश्वर्या, ED दफ्तर के पनामा लीक केस में जुड़े सवालों के जवाब दिए। आज ऐश्वर्या राय बच्चन ED के जाम नगर हाउस दफ्तर पहुंचीं। सफेद रंग की कोरोला कार में वे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में दाखिल हुईं, जहां पहले से ED के अधिकारी ऐश्वर्या से पूछताछ से जुड़ी सवालों की एक लंबी फ़ेहरिस्त के साथ मौजूद थे। ठीक दोपहर डेढ़ बजे ऐश्वर्या से पूछताछ शुरू की गई। जो देर शाम तक करीब साढ़े पांच घंटे तक चली।
इससे पहले उनके पति और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से पनामा पेपर्स मामले में पिछले महीने ही पूछताछ हुई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने 9/11/2021 को भी अंडर सेक्शन 37 फेमा के तहत समन किया था। यह समन मुंबई स्थित बच्चन परिवार के आवास ‘प्रतीक्षा’ पर भेजा गया था और 15 दिन में जवाब देने को कहा गया था। सूत्रों के मुताबिक इसका जवाब ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए ईडी को दिया था।
सूत्रों के मुताबिक ED के अधिकारियों ने सवालों की लिस्ट पहले से ही तैयार कर ली है। दरअसल पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है। जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी हैं।
एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी हो चुके है जांच में शामिल
पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है। ED के अधिकारी देश की कई बड़ी हस्तियों को जांच में शामिल कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ED कार्यालय में पहुंचे थे। वे कुछ दस्तावेज भी ED अधिकारियों को सौंपे चुके हैं। ED सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी ED नोटिस देकर बुलाने वाली है।
बच्चन परिवार का नाम
साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इसमें दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे। भारत की बात करें तो करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को 4 कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया था। इनमें से तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड्स में थी। इन्हें 1993 में बनाया गया। इन कंपनियों की कैपिटल 5 हजार से 50 हजार डॉलर के बीच थी, लेकिन ये कंपनियां उन शिप्स का कारोबार कर रही थीं, जिनकी कीमत करोड़ों में थी।
ऐश्वर्या को पहले एक कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया था। बाद में उन्हें कंपनी का शेयर होल्डर डिक्लेयर कर दिया गया। कंपनी का नाम अमिक पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड था। इसका हेडक्वार्टर वर्जिन आइलैंड्स में था। ऐश्वर्या के अलावा पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे। यह कंपनी 2005 में बनाई गई। तीन साल बाद, यानी 2008, में कंपनी बंद हो गई थी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *