Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

चोरों ने देहरादून के पुलिस कप्तान को दी चुनौती, काटी टेलीफोन केबिल, विभाग बोला-पहले भी हुई चोरी, नहीं हुई कार्रवाई

दिन पुलिस के प्रेस नोट में वाहवाही वाली खूब खबरें आती हैं, लेकिन यहां तो चोर पुलिस को ही चुनौती दे रहे हैं। बात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की हो रही है। यहां चोरों ने रविवार सुबह बीएसएनएल की केबिल काटकर चोरी कर ली।

आए दिन पुलिस के प्रेस नोट में वाहवाही वाली खूब खबरें आती हैं, लेकिन यहां तो चोर पुलिस को ही चुनौती दे रहे हैं। बात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की हो रही है। यहां चोरों ने रविवार सुबह बीएसएनएल की केबिल काटकर चोरी कर ली। इससे एसएसपी आवास, राधा पैलेस, बीकानेर कांप्लेक्स सहित कई स्थानों की टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि इनमें राधा पैलेस में ही 60 से ज्यााद टेलीफोन कनेक्शन हैं। इसी तरह बीकानेर कांप्लेक्स में भी करीब आठ कनेक्शन हैं। इसके अलावा कई निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी आसपास हैं। कई की जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने पर ही पता चल पाएगी कि वहां की टेलीफोन सेवा चल रही है या नहीं। एसएसपी आवास की भी टेलीफोन सेवा बंद पड़ गई थी, जहां टेंपरेरी व्यवस्था की गई है। केबिल के भीतर तांबे की तार के लिए ही चोर केबिल काट रहे हैं। पुलिस कप्तान के आवास के निकट केबिल चोरी की घटना पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े करती है।
बीएसएनएल के दिलाराम बाजार एक्सचेंज से जुड़े कर्मियों के मुताबिक, आज सुबह टेलीफोन केबिल की चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इससे पहले भी इसी स्थान पर टेलीफोन केबिल चोरी हुई थी। तब भी सूचना एसएसपी आफिर में दी गई थी। इसके बावजूद चोरों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। ना ही इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई हुई। ऐसे में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। यही नहीं, देहरादून में नेहरू कालोनी और राजपुर क्षेत्र में भी कई स्थानों पर टेलीफोन केबिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।